फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers protested against installation of crusher in Arachhandi

Kullu News: अरछंडी में ग्रामीणों ने क्रशर लगाने का किया विरोध

Sun, 21 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against installation of crusher in Arachhandi
ग्रामसभा में जताई आपत्ति, कहा-पर्यावरण होगा दूषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत अरछंडी में ग्रामीणों ने क्रशर स्थापित करने का विरोध किया। पंचायत में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने एकमत में क्रशर लगाने पर अपनी आपत्ति जताई है। पूर्व पंचायत प्रधान चुनेश्वर ठाकुर ने कहा कि बागा माहिली गांव में क्रशर स्थापित होने से क्षेत्र पर विपरीत असर पड़ेगा। इससे पंचायत और आसपास के क्षेत्रों का पर्यावरण दूषित होगा। वहीं, किसान-बागवानों की फसलों को भी धूल-मिट्टी से काफी नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत में संपर्क मार्ग आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। इस तरह के खनन माफियाओं को फायदा देने के लिए ये मार्ग नहीं बने हैं। ग्रामीण निरत राम ठाकुर, बेेली राम ठाकुर, प्रकाश देव ठाकुर, चमन नेगी, पूर्व उपप्रधान डोला राम ठाकुर आदि ने कहा कि क्रशर स्थापित होने से पंचायत में वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलेगा। उन्होंने यहां क्रशर स्थापित करने का विरोध किया है। कहा कि सर्वसम्मत्ति से प्रस्ताव पारित किया जाए कि निकट भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति क्रशर लगाने की अनापत्ति लेने आए, तो उसकी फाइल स्वीकार न की जाए। ग्राम पंचायत उपप्रधान भागेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों ने क्रशर स्थापित करने की एनओसी न देने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंचायत अपने क्षेत्र में इको फ्रेंडली कार्यों को तरजीह देगी और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed