फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers of Aleu stage protest rally over supply of muddy water

Kullu News: मटमैला पानी सप्लाई होने पर अलेउ के ग्रामीणों ने निकाली रोष रैली

Mon, 09 Mar 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Aleu stage protest rally over supply of muddy water
मनाली में अलेऊ की महिलाएं हाथों में नल में आए गदें पानी को बोतल में भरकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
मनाली। मटमैला पानी आने से गुस्साए अलेउ गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को मनाली में हल्ला बोला। ग्रामीण आक्रोश रैली निकालते हुए अलेउ से जलशक्ति विभाग मनाली कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने माल रोड पर जल शक्ति विभाग सहित मनाली प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय में जाकर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाएं भी विभाग के कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गईं। इस बीच एसडीओ मनाली दीक्षांत शर्मा ग्रामीणों के बीच पहुंचे और अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बर्फ तेजी से पिघल रही है। गांव अब शहर बन गया है। इससे पानी की खपत कई गुना बढ़ गई है। ग्राम कमेटी के सदस्यों ने विभाग के अधिकारियों के साथ बात करने के बाद कहा कि उन्हें विभाग से आश्वासन मिला है कि 31 मार्च से पहले उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य चमन ठाकुर ने कहा कि वे विभाग की हर मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता तब तक स्वच्छ पानी पीने के लिए दिया जाए। एसडीओ मनाली दीक्षांत शर्मा ने कहा कि 31 मार्च तक अलेउ में पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ग्रामीणों के साथ मौके पर जाएंगे और समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने के प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed