{"_id":"6a664d5410ef14f3d503b61c","slug":"villagers-in-chichoga-caught-drug-addicts-and-handed-them-over-to-the-police-kullu-news-c-89-1-ssml1014-182489-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चिचोगा में ग्रामीणों ने पकड़े नशेड़ी, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चिचोगा में ग्रामीणों ने पकड़े नशेड़ी, किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली घाटी के चिचोगा गांव में रविवार को नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए एक महिला और एक पुरुष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों को दोनों पर नशीले पदार्थों के सेवन की आशंका हुई, जिसके बाद उन्हें रोक लिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ शुरू की।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गांवों में नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता जताई है।
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि चिचोगा गांव में ग्रामीणों ने एक महिला और एक पुरुष को नशे का सेवन करने की आशंका के आधार पर पकड़ा था। पूछताछ में उनकी पहचान राम सिंह निवासी गांव कंडगवाल, टिक्कर, पालमपुर (जिला कांगड़ा) और कमलजीत कौर निवासी गांव लौकी कलां, जीरा (जिला फिरोजपुर, पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों का नियमानुसार सिविल अस्पताल मनाली में चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।