फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vigor returned to colleges after one and a half months

Kullu News: कॉलेजों में डेढ़ महीने बाद लौटी रौनक

Sat, 03 Aug 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vigor returned to colleges after one and a half months
कुल्लू कालेज शनिवार को खुलने से कालेज में रौनक लौट आई है। शनिवार को पहुंचे छात्र-छात्राएं।
कुल्लू। जिले के चार महाविद्यालयों में डेढ़ माह बाद रौनक लौटी है। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली), राजकीय महाविद्यालय बंजार और राजकीय महाविद्यालय सैंज में शनिवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के लिए दो दिन का इंतजार करना पड़ा है। शेड्यूल के अनुसार एक अगस्त से कक्षाएं शुरू होनी थीं, लेकिन खराब मौसम और सड़कें अवरुद्ध होने की वजह से प्रशासन ने दो दिन का अवकाश घोषित किया था। अब तीन अगस्त से कक्षाएं आरंभ की गई हैं। खराब मौसम और अवरुद्ध सड़कों के कारण पहले दिन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम देखने को मिली।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्नातक प्रथम वर्ष में 4,900 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं भी आरंभ हो गई हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों में कॉलेज पहुंचने पर खुशी देखने को मिली है। विद्यार्थी सोनाली, रितिका, शांभवी, अश्विनी, मुकेश, सौरव ने कहा कि स्कूल से निकलकर महाविद्यालय में आना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजारों विद्यार्थियों ने प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन सब के बीच मेरिट सूची में आकर सीट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इस संबंध में महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि शनिवार से प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। कहा कि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही है, जिसका कारण भारी बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध होना हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed