फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Veternary department Kullu on alert, constitutes 5 teams to take on lumpy virus

अलर्ट जारी, कुल्लू जिले में लंपी रोग की पहचान करेंगी पांच टीमें

Sun, 28 Aug 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Veternary department Kullu on alert, constitutes 5 teams to take on lumpy virus
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। पशुपालन विभाग ने प्रदेश में तेजी से फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के लिए कुल्लू में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने पशुओं की निगरानी के लिए खंड स्तर पर टीमों का गठन किया है। एक टीम जिला स्तर और चार टीमें खंड स्तर पर पशुओं में लंपी रोग की पहचान करेंगी। हालांकि जिले में लंपी रोग का कोई मामला नहीं आया है, इसके बावजूद विभाग ने खंड स्तर पर निगरानी शुरू कर दी है। एक टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर समेत चार सदस्य शामिल किए गए हैं।
बता दें कि विभागीय टीमें पशुओं में लंपी रोग का पता लगाएंगी। पशुओं में लक्षण दिखने पर उनका समय पर उपचार किया जाएगा। संक्रमित पशुओं का उपचार होने से महामारी को फैलने से भी रोका जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह कुल्लू में भी लंपी रोग को महामारी घोषित किया गया है। ऐसे में पशुपालन विभाग ने इससे निपटने के लिए पांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों में विशेषज्ञ चिकित्सक, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग कुल्लू के उपनिदेशक विशाल शर्मा ने कहा कि लंपी रोग को देखते हुए कुल्लू में अलर्ट जारी किया है। खंड स्तर पर कुल्लू, नग्गर, बंजार और आनी में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed