{"_id":"6827690348a1e32e730f9b84","slug":"vehicles-will-run-on-the-double-lane-bhuntar-bridge-in-july-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147711-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डबललेन भुंतर पुल से जुलाई में दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डबललेन भुंतर पुल से जुलाई में दौड़ेंगे वाहन
Fri, 16 May 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में निमार्णधीन पुल में शटरिंग का कार्य शुरू।-संवाद
विधायक सुंदर ठाकुर ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण
अधिकारियों को निर्धारित समय में तैयार करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में ब्यास नदी पर बैली ब्रिज की जगह डबललेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस डबललेन पुल से जुलाई में वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
इससे खराहल, मणिकर्ण और गड़सा घाटी के बाशिंदों के साथ कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों का सफर सुलभ हो जाएगा। यह बात सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कही।
भुंतर में शुक्रवार को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सेब सीजन शुरू होने से पहले जुलाई में पुल वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने के निर्देश दिए।
गौर रहे कि लोक निर्माण विभाग ने इस डबललेन पुल को सेब सीजन से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर शुक्रवार सुबह पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गति लाने और निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इस पुल का निर्माण होने से कई सालों से चली आ रही यातायात संबंधी समस्या हल होगी। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण 5.25 करोड़ के बजट से किया जा रहा है। इसके आधार का काम पूरा हो गया है। अब लेंटर के लिए शटरिंग की जा रही है। जल्द लेंटर डालकर पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कहा कि आम जनता और पर्यटकों के अलावा किसानों-बागवानों की परेशानी भी पुल बनने से हल होगी। भुंतर सब्जी मंडी तक फसलें पहुंचाने के लिए किसानों-बागवानों को दिक्कतें नहीं आएगी। कहा कि इसे अलावा भुंतर में संगम घाट और तटीकरण की योजना पर भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
--