फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles taken out from Tandari, bikes taken out in Kaunsha of Sainj

Kullu News: टंडारी से वाहन, सैंज के कौंशा में बाइक निकाली

Mon, 25 Aug 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicles taken out from Tandari, bikes taken out in Kaunsha of Sainj
कुल्लू के लग घाटी में ​स्थित टंडारी सड़क पर मलबे में फसे वाहन को धक्का मार कर निकालने में जुटे 
भूस्खलन से सड़कें बंद ग्रामीणों की बढ़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

जकडेहल गांव में तार स्पैन से निकाले थे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सैंज और लगघाटी के हजारों ग्रामीणों के लिए बादल आफत बन बरस रहे हैं। लगघाटी में विगत 19 अगस्त को बादल फटने और लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घाटी की टंडारी संपर्क सड़क पर भूस्खलन के कारण मलबा भर गया है। ऐसे में ग्रामीणों को वाहन को धक्का लगाकर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं कीचड़ के बीच जाकर वाहन को धक्का लगा रही हैं।
विज्ञापन

सैंज घाटी की संपर्क सड़क कौंशा में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई। कुछ लोग बाइक को उठाकर भूस्खलन वाले क्षेत्र से निकालने में सफल रहे हैं। बहरहाल, जिला मुख्यालय कुल्लू की एमडीआर सड़क कुल्लू-भुंतर पर ब्यासा मोड़, सरवरी, भुट्ठी चौक के आसपास भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। भुंतर से मनाली तक हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इससे वाहनों के चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। उधर, इससे पहले भी लगघाटी के जकडेहल गांव में भी भूस्खलन से सड़क धंस गई थी। वहां भी ग्रामीणों ने तार स्पैन की मदद से वाहनों को निकाला था। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के मामलों की सूचना मिल रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय जनता और बाहरी क्षेत्रों से कुल्लू आने वाले लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खोखन स्कूल में घुसा पानी
तेज और भारी बारिश के कारण ब्यास नदी के साथ नाले भी उफान पर हैं। भुंतर के साथ लगते खोखन स्कूल के कमरों में भी नाले का पानी घुसा है। सोमवार सुबह से ही खोखन नाला उफान पर चल रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed