फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles on the footpath, pedestrians on the road in Manali

Kullu News: मनाली में फुटपाथ पर वाहन, सड़क पर राहगीर

Fri, 16 May 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 16 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vehicles on the footpath, pedestrians on the road in Manali
मनाली में अवैध पार्किग बनाकर खड़ी की गए वाहन।-संवाद
मॉडल टाउन में बीएसएनएल बिल्डिंग के साथ फुटपाथ पर खड़े वाहन बढ़ा रहे दिक्कतें
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार सहित पर्यटन नगरी के अन्य फुटपाथ पर भी रहता है वाहनों का कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। शहर के मॉडल टाउन में बीएसएनएल बिल्डिंग के साथ लगते फुटपाथ पर खड़े होने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों के कारण लोग काफी समय से परेशान हैं। फुटपाथ के साथ लगती सड़क पर खड़े वाहन परेशानी को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है।
कुछ समय पहले ही इस स्थान पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह वाहन की चपेट में आ गया था। तेजी से दनदनाते दो पहिया वाहनों से भी कुछ लोग घायल हो चुके हैं। यही समस्या वार्ड नंबर चार सहित मनाली के अन्य फुटपाथ पर भी है।
विज्ञापन



किराये पर दिए जाने वाले दोपहिया वाहनों की अनधिकृत पार्किंग से समस्या और गंभीर हो रही है। सियाली महादेव मार्केट से सरकारी स्कूल और मिशन अस्पताल के मध्य की सड़क पर पैदल चलना अनधिकृत तौर पर पार्क किए वाहनों के चलते जोखिम भरा हो गया है। यह हाल सिर्फ मॉडल टाउन का ही नहीं है, बल्कि मनाली के साथ ढूंगरी, झाड़ंग, अलेउ, जगतसुख में भी लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश वाहन सड़कों के किनारे ही खड़े होते हैं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। यही हाल वोल्वो बस स्टैंड से मनाली बस अड्डे का भी है। टैक्सी और निजी वाहन सड़क के किनारे खड़े होते हैं। इस कारण पर्यटकों की भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय वासियों ने प्रशासन और पुलिस से इस समस्या के समाधान का आग्रह किया है।



उधर, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि खासकर बाइक वालों को हिदायत दी है कि वे अपनी बाइकें अपने गैराज और निजी पार्किंग में ही खड़ा करें। डीएसपी मनाली और पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।


डीएसपी केडी शर्मा मनाली ने बताया कि लोगों को चिह्नित जगह पर ही वाहन पार्क करने के आदेश दिए हैं। गलत पार्किंग करने वालों का मनाली पुलिस समय-समय पर चालान कर रही है।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed