फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles carrying apples and tomatoes were stuck for two hours due to landslide

Kullu News: भूस्खलन से दो घंटे तक फंसी रहीं सेब, टमाटर लेकर जा रहीं गाड़ियां

Wed, 30 Jul 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying apples and tomatoes were stuck for two hours due to landslide
बारिश से हुए भूस्खलन से सैंज से करटाह के पास सड़क बंद होने  से फंसे फल व सब्जियों से भरी गा
करटाह के पास न्यूली-सैंज-लारजी मार्ग रहा बंद, चालकों से खुद निकाले फंसे हुए वाहन
विज्ञापन

औट से लेकर मनाली तक पहाड़ी से जगह-जगह गिर रहे पत्थर, एनएच-305 पर बस सेवा ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/सैंज। बरसात के मौसम में कुल्लू के पहाड़ खतरनाक हो चुके हैं। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इससे सड़कों पर सफर कर रहे लोगों की जान जोखिम में आ रही है।
फल और सब्जियां भी मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। औट से लेकर मनाली तक हाईवे-तीन पर पहाड़ी से जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। हाईवे-305 पर बस सेवा ठप है। भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से करटाह के पास भूस्खलन से न्यूली-सैंज-लारजी मार्ग बंद रहा। सुबह करीब 5:00 से 7:00 बजे तक एनएच बंद रहा। इससे सब्जी मंडियों के लिए सेब, गोभी और टमाटर लेकर जा रहीं गाड़ियां दो घंटे तक फंसी रहीं। वाहन चालकों और किसानों-बागवानों ने खुद मोर्चा संभालकर फंसी हुई गाड़ियों को निकाला। बसों के लिए यह मार्ग करीब पांच घंटे बाद करीब 10:00 बजे खुला। इसके बाद सैंज घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। भारी बाारिश और भूस्खलन के चलते लोक निर्माण विभाग के लिए सड़कों को खोलना चुनौती बन गया है। लगातार बारिश होने से कड़ी मशक्कत के बाद बहाल की गईं सड़कें दोबारा अवरुद्ध हो रही हैं।
विज्ञापन

--
कुल्लू में 48 सड़कें अवरुद्ध, 108 ट्रांसफार्मर भी ठप
जिले में लोक निर्माण विभाग की 48 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। सैंज और न्यूली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो गई है। घाटी में करीब 108 ट्रांसफार्मर ठप हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण बिजली के तारों और खंभों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सतर्क रहें... नदी-नालों के पास न जाएं लोग : प्रशासन
जिला प्रशासन ने जिलावासियों को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद सतर्क रहने को कहा है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश से प्रभावित जनजीवन को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस सप्ताह जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed