फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicle carrying cattle caught in Tandi

Kullu News: तांदी में गोवंश को ले जाता वाहन पकड़ा

Sun, 08 Sep 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicle carrying cattle caught in Tandi
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग/केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में गोवंश की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को लाहौल में दो अलग-अलग जगहों पर गोवंश को ले जा रहे वाहनों को पकड़ा है। इसमें पुलिस ने सुबह के समय तांदी पुल के आसपास एक गाड़ी को पकड़ा, जिसमें छह गोवंश भरे गए थे। इसमें तीन लोग भी सवार थे, दो कांगड़ा और एक मंडी का बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला मनाली-लेह मार्ग स्थित दारचा का बताया जा रहा है। इसका सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जेएंडके नंबर की गाड़ी में गोवंश रखा गया है। इसकी सूचना स्थानीय युवकों ने दारचा में तैनात पुलिस को दी। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने कहा कि लाहौल के दारचा में कुछ स्थानीय युवाओं ने एक जेएंडके नंबर की गाड़ी को पूछताछ के लिए रोका और गाड़ी में गोवंश पाया गया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस भी आई। आरोप लगाया कि गोवंश से भरी गाड़ी को छोड़ दिया है। उन्होंने लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करने की मांग की है। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि तांदी में सुबह एक गाड़ी से छह गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दारचा मामले की भी छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed