फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vegetable market will be decorated in two bighas of land

दो बीघा जमीन में सजेगी सब्जी मंडी

Tue, 22 Jun 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market will be decorated in two bighas of land
कुल्लू। सरकार को हर साल लाखों का राजस्व प्रदान करने वाली बंदरोल सब्जी मंडी की दुकानें इस बार दो बीघा अतिरिक्त निजी भूमि पर लगेंगी। इन दिनों बंदरोल सब्जी मंडी में मार्केट यार्ड का निर्माण चल रहा है। ऐसे में जगह कम पड़ जाने से बागवानों व आढ़तियों को दिक्कतें न आए, इसके लिए दो बीघा निजी भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन

दो बीघा जमीन पर लगने वाली सब्जी मंडी में व्यापार बिना किसी बाधा के चलता रहेगा। इसके साथ कुछ सरकारी भूमि का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जिला प्रशासन और एपीएमसी के अधिकारियों ने भूमि के चयन को लेकर पिछले दिनों संयुक्त निरीक्षण भी किया है। इसके बाद अब आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। सब्जी मंडी बंदरोल में सेब सीजन की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। सब्जी मंडी में प्लम और सब्जियों की खेप बढ़ रही है। जुलाई के पहले सप्ताह से नाशपाती का तुड़ान आरंभ होगा, जबकि जुलाई के आखिरी सप्ताह से अर्ली वैराइटी का सेब भी मंडियों में आना शुरू होगा। सब्जी मंडी में हर साल करोड़ों का कारोबार होता है। पिछले कुछ समय में सब्जी मंडी बंदरोल सेब का केंद्र बनकर उभरा है। यहां लगघाटी, खराहल, ऊझी घाटी के बागवान अपना सेब बेचने आते हैं। कोरोना के बीच बागवानों को इस बार भी मंडी में बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। बागवान पृथी चंद, रेवत राम ठाकुर, पेइनू राम, सोहन लाल ने कहा कि बंदरोल सब्जी मंडी में हर साल से बाहरी राज्यों के व्यापारी आते हैं। व्यापारियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहने से किसानों व बागवानों को फायदा रहता है।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा
एपीएमसी कुल्लू व लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि सब्जी मंडी में मार्केट यार्ड के काम के चलते दो बीघा अतिरिक्त निजी भूमि के साथ काम चलाया जाएगा। इसके साथ वन भूमि का केस भी बनाया गया है। एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि सब्जी मंडी में आगामी सेब सीजन को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed