फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vegetable market complex in the swamp

Kullu News: दलदल में सब्जी मंडी परिसर,

Thu, 22 Aug 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Aug 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market complex in the swamp
पतलीकूहल सब्जी मंडी में बना दलदल। -संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला की उझी घाटी में सेब सीजन के जोर पकड़ते ही पतलीकूहल सब्जी मंडी की खस्ताहाल स्थिति बागवानों और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। नीलामी मंच का निर्माण हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन मंडी परिसर का काम अब भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण मंडी परिसर दलदल में तबदील हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। कीचड़ भरे परिसर में वाहन फिसलने से सेब और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। बागवान चमन लाल और राज कुमार ने शिकायत की कि मंडी की स्थिति दलदल जैसी हो गई है, जिससे उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी पतलीकूहल के प्रधान कुंजलाल ठाकुर ने बताया कि इस मुद्दे को कई बार एपीएमसी (कृषि उपज एवं विपणन समिति) के समक्ष उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी सब्जी मंडी का निरीक्षण कर विभाग को जल्द से जल्द मरम्मत के निर्देश दिए थे, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीएमसी सचिव कुल्लू शगुन सूद ने जानकारी दी कि सब्जी मंडी के पेवर बिछाने के लिए 88 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed