Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deliberations on the Himalayan environment; emphasis on research in Hindi

Kullu News: हिमालयी पर्यावरण पर मंथन, हिंदी में शोध पर जोर

Tue, 17 Nov 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on the Himalayan environment; emphasis on research in Hindi
जीबी पंत मौहल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी। स्त्रोत संस्थान।
कुल्लू। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के मौहल स्थित हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र में मंगलवार को हिमालयी पारिस्थितिकी, जैव-विविधता एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के 40 से अधिक विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हिमालयी जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन से जुड़े शोध को हिंदी में प्रकाशित करना जरूरी है, ताकि वैज्ञानिक जानकारियां आमजन तक पहुंच सकें। पनारसा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने हिंदी साहित्यकारों की दृष्टि से हिमालय के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


वहीं, सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन से हिमालयी पारिस्थितिकी पर पड़ रहे प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों पर शोध प्रस्तुत किए। इस दौरान जैव-विविधता संरक्षण, नए नवाचारों और सतत विकास की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने हिमालय के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक शोध और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, डॉ. सरला शाशनी, डॉ. केसर चंद सहित संस्थान के वैज्ञानिक और शोधार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed