{"_id":"62c863fdf9612625581afeb4","slug":"vaccination-reduced-infection-kullu-news-sml414621860","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: वैक्सीनेशन से ही कोरोना को देंगे मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: वैक्सीनेशन से ही कोरोना को देंगे मात
Sat, 09 Jul 2022 02:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
विश्वव्यापी कोरोना महामारी को वैक्सीनेशन से ही मात दी जा सकती है। लोगों की ओर से वैक्सीन लगवाने के बाद ही संक्रमण का खतरा कम हुआ है। ऐसे में दोबारा पैर पसार रहे कोरोना को रोकने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है, वैक्सीनेशन से ही कोरोना को हराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जिले के युवा लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अब जब दोबारा जागरूकता की आवश्यकता है, तो जिले के युवा इस अभियान को चलाने के लिए तैयार हैं। युवा लोगों सेे कोरोना की रोकथाम के लिए जारी नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। युवाओं ने अमर उजाला की ओर से चलाए गए स्वास्थ्य अभियान की सराहना की है। बता दें कि जिला कुल्लू में कोरोना के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन
कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 50 के पास पहुंच गई है। ऐसे में खतरे को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। ऐसा करना स्वयं और परिजनों समेत दूसरों की जान को खतरे में डालने के समान है। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की अधिकारी सोनिका चंद्रा, स्वयंसेवी वंदना कौर, अंकिता और बीजू ने कहा कि जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए लोगों के जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कुल्लू वासियों से पूर्व की तरह नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कहा कि कोरोना के मामले दोबारा तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोग संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी नियमों का पालन करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और मास्क का पूर्व की भांति उपयोग करें।
वैक्सीन की एहतियाती डोज लगवाएं
स्वयंसेवी वंदना कौर ने महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में कोरोना मरीजों तक खाना पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। एनवाईके के साथ मिलकर बेहतर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने लोगों से एहतियाती डोज लगाने की अपील की है, ताकि लोग संक्रमण की चपेट मेें न आएं।
गंभीर स्थिति न आए, बरतें सावधानी
टीम सहभागिता ने कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान दिया है, जिसमें स्वयंसेवी अंकिता भी शामिल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना पैर पसार रहा है। इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। पहले की तरह स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो, इसके लिए लोग सावधानी बरतें।
वैक्सीन लगवाकर स्वयं को करें सुरक्षित
समाजसेवी बीजू ने कहा कि कोरोना का दोबारा दस्तक देना चिंता का विषय है। रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में जिन लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगा ली हैं वे एहतियाती और जिन्होंने किसी कारणवश वैक्सीन नहीं लगाई है। वे भी वैक्सीन लगवाकर स्वयं को सुरक्षित करें।