फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   unothorised dumping

नाले में मलबे की डंपिंग कर किया जा रहा कब्जा

Fri, 22 Jan 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो कुल्लू। Updated Fri, 22 Jan 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 यह मलबा बरसात के दिनों में एनएच पर बने पुल के साथ इंडियन ऑयल के डिपो के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है, लेकिन सरकारी तंत्र खामोश है। बताया जा रहा है कि निजी शिक्षण संस्थान नाले में मलबा डाल कर वहां पार्किंग का निर्माण करने जा रहा है। हालांकि अभी तो नाला शांत है, लेकिन बरसात में यह नाला उग्र रूप धारण करता है।

 इससे जहां एनएच पर बने पुल को खतरा पैदा हो जाएगा। वहीं साथ लगते इंडियन आयल के डिपो पर भी खतरा मंडरा सकता है।
यही नहीं यदि यहां पर ज्यादा मलबा फेंका जाता है तो बरसात के दिनों में पानी साथ लगते जीवीपंत और इंडियन ऑयल पंप और डिपो को खतरा उत्पन्न हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि जिला के नदी-नालों में अवैध खनन और अवैध रूप से मलबा डंपिंग करने का सिलसिला जोरों पर चला हुआ है, लेकिन माइनिंग विभाग बेसुध है।
विज्ञापन


इससे सवाल उठता है कि कहीं माइनिंग विभाग की नाले में मलबा डंप करने वाले लोगों के साथ मिलीभगत तो नहीं है। क्योंकि इससे पहले सरवरी खड्ड मलबे के ढेर लगाए गए हैं। यह मलबा भी सरवरी खड्ड में गुजर-बसर कर रहे झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए बरसात के दिनों में किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए माइनिंग और वन विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed