{"_id":"649c73aad8cb88e6cd05d698","slug":"udaipur-zone-winner-in-volleyball-kabaddi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-1743-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वाॅलीबाल, कबड्डी में उदयपुर जोन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वाॅलीबाल, कबड्डी में उदयपुर जोन विजेता
Wed, 28 Jun 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
लाहौल- स्पीति में चल रही प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मे
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। उदयपुर में चल रही छात्र वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 की जिला स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा रोमांचक दौर में पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए अंडर-14 के छात्र वर्ग के वाॅलीबाल और कबड्डी मुकाबले में उदयपुर जोन ने जाहलमा जोन को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया है।
खो-खो मुकाबले में उदयपुर जोन विजेता और केलांग जोन उपविजेता रहा है। अंडर-19 कबड्डी मुकाबले में मयाड़ वैली स्कूल टीम ने केलांग स्कूल को धूल चटाते हुए सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की। सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) छेरिंग अंगरुप ने बताया कि अंडर-19 खेलों के मुकाबले में 145 और अंडर-14 में 63 छात्र भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का समापन 30 जून को होगा। एडीपीओ ने बताया कि इसके बाद अंडर-19 और अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता दो जुलाई से पांच जुलाई तक होगी। इसमें खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवाद