{"_id":"66b89cd325eb49d4af03cedd","slug":"udaipur-killar-road-blocked-due-to-landslide-in-kadunala-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128577-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कड़ुनाला में भूस्खलन से उदयपुर-किलाड़ मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कड़ुनाला में भूस्खलन से उदयपुर-किलाड़ मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कड़ुनाला के समीप बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। सड़क अवरुद्ध होने के कारण पांगी घाटी का संपर्क लाहौल-मनाली-कुल्लू से कट गया है।
सड़क के दोनाें ओर वाहन फंस गए हैं। कुछ वाहन कुल्लू से राशन लेकर पांगी घाटी की ओर जा रहे थे। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन के जवान मौके पर पहुंचे और सड़क बहाली के कार्य में जुट गए।
सड़क को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने उस ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों से आग्रह किया है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। सीमा सड़क संगठन के अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि खराब सड़क को ठीक करने लिए मशीन काम में जुटी है। संवाद