{"_id":"684f02a33bbed8da7d064650","slug":"two-years-after-the-disaster-two-steel-bridges-will-be-built-on-newli-khad-kullu-news-c-89-1-klu1002-149965-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: न्यूली खड्ड पर आपदा के दो\n\nसाल बाद बनेंगे स्टील के दो पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: न्यूली खड्ड पर आपदा के दो साल बाद बनेंगे स्टील के दो पुल
Sun, 15 Jun 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलों के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रावधान, आपदा के जख्मों पर लगेगा मरहम
20 मीटर होगी पुलों की लंबाई, निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सैंज घाटी में आपदा से मिले जख्मों पर अब धीरे-धीरे मरहम लग रहा है। प्रभावित लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। इनकी राह आसान बनाने के लिए भी सड़कों और पुल का काम भी धरातल पर उतरने लगा है।
घाटी के न्यूली में खड्ड पर दो स्टील ब्रिज निर्माण का कार्य भी दो साल बाद फाइलों से बाहर निकला है। विभाग क्षेत्र के लोगों के लिए खड्ड आर-पार करने के लिए दो पुलों का निर्माण कर रहा है। इसके लिए 12 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब न्यूली में दो अलग-अलग जगह स्टील पुल बनाने की योजना है। दोनों ब्रिज 28 मीटर लंबे होंगे। एक पुल 6.19 करोड़ रुपये और दूसरा 5.82 करोड़ की लागत से स्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि जुलाई, 2023 में क्षेत्र में बाढ़ आने से पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस कारण घाटी के लोगों का संपर्क भी कट गया था। विकल्प के तौर पर घाटी को आपस में जोड़ने के लिए विभाग ने नदी और खड्ड पर बैली ब्रिज (अस्थायी पुल) लगाए हैं। न्यूली में भी बैली ब्रिज लगाए हैं, लेकिन इनसे बड़े वाहनों की आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
--
बड़े वाहनों में फल-सब्जियां ले जा सकेंगे किसान-बागवानन्यूली खड्ड पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनाए जाने वाले इन पुलों से पंचायत देहुरीधार, गाड़ापारली, शैंशर और शांघड़ के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भी अपने फल और सब्जियां बड़े वाहनों के माध्यम से मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
--
सैंज घाटी के न्यूली में खड्ड पर दो स्टील पुल लगाने के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम अवार्ड कर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - चमन ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंजार