फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two Volvos, one ordinary bus sent to Delhi

Kullu News: दो वोल्वो, एक साधारण बस भेजी दिल्ली

Wed, 14 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two Volvos, one ordinary bus sent to Delhi
कुल्लू। मनाली से दिल्ली के बीच चलने वाली बसों के लिए किसान आंदोलन ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इससे न केवल सवारियों व पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है बल्कि निगम को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली को जोड़ने वाले हाईवे फिलहाल बंद हैं। ऐसे में एचआरटीसी कुल्लू से दिल्ली के लिए तीन बसों को रवाना किया गया है। हालांकि इन बसों को पहले चंडीगढ़ तक भेजा गया था। बुधवार को दिल्ली पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद दो वोल्वो और एक साधारण बस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है जबकि मनाली से चलने वाली दो वोल्वो को नहीं भेजा गया है। दिल्ली में भी निगम की चार वोल्वो के साथ एक साधारण बस फंसी है। निगम ने कहा कि इसमें दो वोल्वो बसें बुधवार रात को मनाली के लिए रवाना होंगी जबकि तीन बसों के वीरवार को आने की संभावना है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बुधवार को मनाली से पांच बसों की जगह दो वोल्वो और एक साधारण बस को भेजा गया है। कहा कि भेजी गई बसाें की आवाजाही सामान्य रहती है तो सभी रूटों पर चलने वाली बसों को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की पांच बसें दिल्ली में फंसी हैं। इनको भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। किसान आंदोलन के कारण सरकारी व निजी बसों की आवाजाही प्रभावित होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed