{"_id":"65e31faf1f2a8b30ee0defd5","slug":"two-vehicles-buried-by-avalanche-near-nehru-kund-three-also-hit-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117972-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेहरू कुंड के पास हिमस्खलन से दबे दो वाहन, तीन भी चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेहरू कुंड के पास हिमस्खलन से दबे दो वाहन, तीन भी चपेट में आए
Sat, 02 Mar 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। मनाली-लेह मार्ग पर नेहरू कुंड के पास कैंची मोड़ में पहाड़ी से हिमस्खलन के कारण दो वाहन बर्फ में दब गए। हिमस्खलन की चपेट में तीन अन्य वाहन भी आकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा शनिवार सुबह पेश आया।
गनीमत रही कि उस वक्त वाहन में कोई नहीं था। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीनरी की मदद से बर्फ हटाकर दबी गाड़ियां निकालीं और करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल किया। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे नेहरू कुंड से सोलंगनाला की तरफ यह घटना हुई। सड़क किनारे कुछ वाहन पार्क थे।
हिमस्खलन से दो वाहन पूरी तरह से दब गए जबकि तीन अन्य चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क यातायात के लिए बहाल हो पाई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वाहनों में कोई सवार नहीं था। हिमस्खलन से एक जिप्सी और बोलेरो दब गई जबकि तीन अन्य वाहनों को भी क्षति हुई है। संवाद