{"_id":"6a7709bdaac8d0b02b069f22","slug":"two-sisters-from-tirthan-valley-script-a-success-story-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183617-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीर्थन घाटी की दो बहनों ने रचा सफलता का अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीर्थन घाटी की दो बहनों ने रचा सफलता का अध्याय
विज्ञापन
प्रांजलि का नौणी विवि, पारुल का एनआईटी हमीरपुर में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कलवारी के देहुरी गांव की दो बहनों प्रांजलि शर्मा और पारुल शर्मा ने मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हासिल किया है। दोनों बहनों की सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे बंजार क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रांजलि शर्मा का चयन डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय उद्यानिकी एवं वानिकी, नौणी (सोलन) में बैचलर्स ऑफ हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम में हुआ है।
वहीं, पारुल शर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में बैचलर्स ऑफ आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम में हुआ है। दोनों बहनों ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई मिनर्वा पब्लिक स्कूल बंजार से की। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार से नॉन-मेडिकल विषय के साथ जमा दो की शिक्षा पूरी की। संवाद