फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   two room distroy

धमसू में अढ़ाई मंजिला मकान में लगी आग

Thu, 14 Jan 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
two room distroy
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के वामतट पर बसे धमसू गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया। आग की इस घटना में दो कमरे जलकर राख हो गए हैं, हादसे में दो लाख के नुकसान का अनुमान है। वीरवार दोपहर को ढाई मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीण समय रहते आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, आग लगने की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मशक्कत के बाद मकान के दस कमरों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खेम दास, पुत्र पोलू राम और मान चंद पुत्र पोलू राम के मकान में आग लगी। जिसमें दो कमरे जल गए हैं। जिसमें दो लाख का नुकसान हुआ है। आगजनी में बीस लाख की संपत्ति को बचाया भी गया है। दमकल विभाग मनाली के अधिकारी प्रेम सिंह भारद्वाज ने कहा कि दोपहर के समय धमसू गांव में लकड़ी के मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके के रवाना हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। कहा कि आगजनी में बीस लाख की संपत्ति को बचाया गया है।

two room distroy

two room distroy

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed