{"_id":"72eabc8b5ab033586a780db96af61e70","slug":"two-people-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से दो राहगीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से दो राहगीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर डोहलूनाला में एक तेजरफ्तार जीप ने सड़क किनारे खड़े दो राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा हैै। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गणेश नामक व्यक्ति ने मनाली थाना में जीप की टक्कर से घायल होने को लेकर केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को वह अपने भाई के साथ डोहलूनाला में सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर मनाली की ओर से एक तेजरफ्तार जीप आई।
विज्ञापन
जीप ने उसे और उसके भाई को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे दोनों भाइयों को खून से लथपथ पड़े देख स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी जीप चालक के खिलाफ तेजरफ्तार और लापरवाही से वाहन दौड़ाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन