फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   two people beaten

हुरला में रास्ता रोक कर दो लोगों को पीटा

Mon, 02 Nov 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 02 Nov 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
two people beaten

एशिया के सबसे बड़े पॉवर प्रोजेक्टों में शुमार पार्वती प्रोजेक्ट के समीप गड़सा हुरला में देर रात को असामाजिक तत्वों की गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

विज्ञापन


रविवार को रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों ने दो लोगों का रास्ता रोककर उनकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हुरला निवासी भगवंत सिंह ने मारपीट को लेकर मामला दर्ज करवाया है कि रविवार को वह विजेंद्र महंत के साथ कहीं से आ रहा था। इस बीच झाड़ियों के पीछे छिप कर बैठे तीन आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


जब आरोपियों से रास्ता छोड़ने को कहा गया तो उन्होंने लातघूंसों की बौछार कर उन्हें बेहाल कर जमीन पर पटक दिया। किसी ने बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed