फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two HRTC buses stuck on Shogi, Sharchi route

शोगी, शरची में फंसी एचआरटीसी की दो बसें

Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two HRTC buses stuck on Shogi, Sharchi route
कुल्लू। जिले में अभी भी दस सड़कें भूस्खलन से बंद पड़ी हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। ग्रामीण भी सड़कें बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। गौर रहे कि इन दिनों सेब का सीजन चल रहा है।
विज्ञापन

सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को अपनी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी आ रही है। शोगी और शरची रूट पर एचआरटीसी की दो बसें भी दो दिन से फंसी हुई हैं। मौसम साफ होने के बाद बागवानों ने एक सप्ताह बाद सेब का तुड़ान भी किया। रविवार को मौसम खुलने के बाद निगम ने सभी रूटों पर बसें चलाई। दोपहर को धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर अगले दो से तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बरसात के चलते नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed