फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two bridges being built on the Parvati River at a cost of 12 crore

Kullu News: पिन पार्वती नदी पर 12 करोड़ से बन रहे दो पुल

Wed, 21 Oct 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two bridges being built on the Parvati River at a cost of 12 crore
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के न्यूली में पिन पार्वती नदी पर 12 करोड़ की लागत से दो पुलों का कार्य जोरों पर चला है। अब जल्द ही क्षेत्र के लोगों को आने जाने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वर्ष 2023 की आपदा में यहां सड़क बह गई थी। उसके बाद क्षेत्र के लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

2024 में यहां वैकल्पिक तौर पर बेली ब्रिज का निर्माण किया गया था। इसके चलते क्षेत्र के लोग इसके माध्यम से आवाजाही कर रहे हैं। वर्ष 2025 जनवरी से यहां दो पुलों का निर्माण किया जा रहा है। अब कार्य पूरा होने वाला है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को आने जाने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो एक पुल का कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है जबकि दूसरे पुल का कार्य भी 50 फीसदी से अधिक हो चुका है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को जल्द समस्या के दूर होने की उम्मीद जगी है। 2027 अगस्त से पहले दोनों पुल तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन पंचायतों को हो रही परेशानी
आपदा के दौरान यहां करीब चार सौ मीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां सड़क निर्माण करने के लिए जगह भी नहीं बची है। ऐसे में यहां पिन पार्वती नदी पर दो पुल बनाने पड़ रहे हैं। इसके चलते पुल के साथ बाईपास सड़क भी बनाई गई है। घाटी की शैंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली पंचायतों के साथ शांघड पंचायत के कुछ इलाकों की करीब 8000 की आबादी को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
न्यूली के पास पिन पार्वती नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही आने जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी। पुलों को 2027 अगस्त से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की कोशिश है कि इससे पहले तैयार किया जाए।
-मेघ सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed