{"_id":"69668cb5e77572ba18022fbc","slug":"tuberculosis-patients-will-be-identified-first-and-then-treated-kullu-news-c-89-1-ssml1015-166511-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहले होगी पहचान, फिर करेंगे क्षय रोगियाें का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहले होगी पहचान, फिर करेंगे क्षय रोगियाें का उपचार
Wed, 14 Jan 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 Jan 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में क्षय रोग उन्मूलन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। क्षय रोगियों की पहचान के लिए घर-द्वार स्क्रीनिंग, एक्सरे और सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता अपने संबंधित क्षेत्रों में क्षय रोगियों की पहचान करेंगी। पहले क्षय रोगियों की पहचान की जाएगी। इसके उपरांत उन्हें आशा कार्यकर्ता उपचार के लिए अस्पताल भी लाएंगी ताकि समय पर उपचार मिले और वे स्वस्थ जीवन जी सकें। बता दें कि प्रदेश व जिला को इस साल के अंत तक क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत व्यापक स्तर पर योजनाएं बनाकर घर-द्वार पर क्षय रोगियों की पहचान की जा रही है।
हालांकि, जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने नई उपलब्धि दर्ज की है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर-द्वार स्क्रीनिंग में 72,511 लोगों की जांच पूरी कर ली गई है। अब विभाग का ध्यान लोगों के एक्सरे, टेस्ट और रिपोर्ट पर रहेगा, ताकि किसी भी मरीज की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि जिले के पांचों खंडों में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों की घर-द्वार स्क्रीनिंग करवाई गई है। अब आशा कार्यकर्ताओं को क्षय रोगी मिलने पर उनका उपचार का जिम्मा सौंपा गया है।
कुल्लू को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों की घर-द्वार स्क्रीनिंग, एक्सरे और बलगम जांच का प्रावधान किया गया है। बीमारी के उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-डॉ. रणजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू