फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tu Mohi Achhari Tu Mohi O... song created dhamal

Kullu News: तू मोही अच्छरी तू मोही ओ... पर गोपाल ने मचाया धमाल

Tue, 30 Apr 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tu Mohi Achhari Tu Mohi O... song created dhamal
कुल्लू। पीपल जातर मेले की ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सोमवार को हुई दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ऊझी रा खापरा नाम से मशहूर हिमाचली लोकगायक गोपाल शर्मा का खूब जादू चला। गोपाल शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। गोपाल शर्मा ने ...झुरी का गच हौसणा, ...हाईंये मेरीये धिंगाधिगिये, ...तू मोही अच्छरी तू मोही ओ सहित कई गीत गाए।
विज्ञापन

साथ ही कुल्लू जिले के लोकगायक डाबे राम और सोहन सागर ने भी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। जी-टीवी लिटल चैंप फेम पायल ठाकुर ने भी अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्प्रिंग क्वीन के दूसरे राउंड में सुंदरियों ने रैंप पर खूब जलवे बिखेरे। बारिश के चलते पहली संध्या के मुकाबले दर्शकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सिंहमल सांस्कृतिक कला संगम गाहर की नाटी से हुई। इसके बाद नारायण महिला मंडल ने प्रस्तुति दी। सरली के मस्त राम, डोभा भेखली के चुन्नी लाल, पीज के सुनील, धनेश, अंजली एवे पंकज, जल्लुग्रां के महेंद्र, शिरढ़ के दीवान, वाणी, कुल्लू के गगन, अखाड़ा बाजार की पुष्पा ने भी प्रस्तुति दी। सोनू जसवाल, जनाहल के जंगेश ठाकुर, भीमी राम पहाड़िया, रंशिता और रितिका ने भी गीत पेश किए। अन्वेषा, शीर्षा ठाकुर, तीनेश्वरी, महिला मंडल धैर आनी, महिला मंडल बनंस आनी, भीमा काली ग्रुप आनी और कमलेश ने कथक नृत्य पर प्रस्तुति दी। मनाली के हरीश, रेलमा कला मंच बंजार, दुर्गानगर की सिमरन, बाशिंग के पवन, लोअर ढालपुर के सूर्या शर्मा, सैंज के करतार कौशल, जय प्रकाश शर्मा, आनी की किरण, शिरढ़ के सन्नी, जनाहल के कृष्ण चंद, ओमप्रकाश, सुल्तानपुर की देवांगी शर्मा, देवेंद्र चंद, धनवंती, मणिकर्ण से सन्नी, आदित्य बर्धन, जनाहल के धर्म सिंह, रोजी शर्मा, संजय पुजारी ने भी प्रस्तुति दी। आईटीईएस के फैशन शो और रिशिता के डांस को दर्शकों ने सराहा। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
मतदान के लिए किया प्रेरित
स्प्रिंग क्वीन की प्रतिभागियों ने युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। सुंदरियों को टास्क दिया गया था कि वे नए मतदाताओं को प्रेरित करेंगी। युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के बाद सुंदरियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed