{"_id":"6a00b4e49cabb3426e097183","slug":"truck-driver-and-his-companion-beat-up-petrol-pump-employee-kullu-news-c-89-1-ssml1014-175999-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ट्रक चालक और उसके साथी ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पीटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ट्रक चालक और उसके साथी ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पीटे
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी के पास एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर ट्रक चालक और उसके साथी ने औजार (पाना) और डंडों से हमला कर दिया। हमले में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी घायल हुए हैं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात हरिसन पेट्रोल पंप रांगड़ी में एक ट्रक चालक और उसका साथी गाड़ी के साथ आए। यहां वे कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर उलझ गए। ट्रक चालक और उसके साथी ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ डंडों और लोहे के पाने से हमला कर दिया। इसमें पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी घायल हुए।
घटना के उपरांत आरोपी मौके से ट्रक सहित भाग गए। पुलिस ने मनाली थाना में पंकज कौंडल निवासी जिला ऊना के बयान पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद