फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trouble due to dirt in Patlikuhal playground

Kullu News: पतलीकूहल खेल मैदान में गंदगी से परेशानी

Wed, 11 Sep 2024 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to dirt in Patlikuhal playground
लोगों ने उठाई मांग, साफ करवाया जाए खेल मैदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। खेल मैदान पतलीकूहल से डोम हटाने के बाद गंदगी पसरी है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल मैदान में लगे डोम को उपमंडलाधिकारी कुल्लू के आदेश के बाद हटाया गया।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने आपत्ति जताई है कि डोम हटाने के बाद खेल मैदान की सफाई नहीं की गई। इससे गंदगी और बदबू की समस्या से लोग परेशान हैं।
रमेश गौतम, रमन मधान, राम गौतम, शिव कुमार, नीतीश, राम कुमार, राकेश कुमार और रमेश चंद ने स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ और प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान की सफाई करवाई जाए ताकि बच्चों को खेलने में दिक्कत न हो। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि मामला उनके ध्यान में भी आया है। संबंधित डोम लगाने वालों को प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा और खेल मैदान की सफाई के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed