फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trial of Beas-16 Tank Shladhra Drinking Water Scheme completed, now expected to be inaugurated

Kullu News: ब्यास-16 टंकी श्लाधरा पेयजल योजना का ट्रायल पूरा, अब उद्घाटन की आस

Tue, 11 Jun 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trial of Beas-16 Tank Shladhra Drinking Water Scheme completed, now expected to be inaugurated
पेज चार लीड
विज्ञापन

ब्यास से पानी उठाकर पहुंचाया बिजली महादेव, छह पंचायतों के बाशिंदे होंगे लाभान्वित
10000 की आबादी को पेयजल समस्या से मिलेगा छुटकारा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी की करीब 10,000 आबादी के लिए बनाई गई ब्यास-16 टंकी श्लाधरा उठाऊ पेयजल योजना का जल शक्ति विभाग ने ट्रायल कर लिया है। उठाऊ पेयजल योजना के ट्रायल के दौरान पानी ब्यास से लिफ्ट कर बिजली महादेव तक पहुंचाया गया। उठाऊ पेयजल योजना का काम पूरा हो चुका है, अब घाटी के लोगाें को पेयजल योजना के उद्घाटन का इंतजार है। इसके बाद खराहल घाटी की छह से अधिक पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
खराहल घाटी में पानी की कमी को पूरा करने के लिए 10 करोड़ से अधिक की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। तीन चरणों में पानी को ब्यास से उठाकर खराहल घाटी की ऊंची चोटी तक पहुंचाया जाएगा। यहां से विभिन्न गांवों तक सप्लाई पहुंचाई जाएगी। उठाऊ पेयजल योजना शुरू होने से खराहल की जनता को सुविधा मिलेगी। लोगों को पेयजल को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। खराहल घाटी के लोग भी उठाऊ पेयजल योजना के उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता हटने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पेयजल योजना को जनता को समर्पित किया जाएगा। उठाऊ पेयजल योजना से खराहल घाटी के लोगों की पेयजल को लेकर मुश्किलें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
16 टंकी-श्लाधरा उठाऊ पेयजल योजना का ट्रायल किया गया है। ट्रायल के बाद पानी को बिजली महादेव तक पहुंचाया गया। उठाऊ पेयजल योजना में अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पेयजल योजना शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

-अंकित बिष्ट, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed