फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tree fell on the line, darkness engulfed 15 panchayats of Sainj

Kullu News: लाइन पर गिरा पेड़, सैंज की 15 पंचायतों में छाया अंधेरा

Fri, 09 Aug 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on the line, darkness engulfed 15 panchayats of Sainj
सैंज-लारजी सड़क पर तरेहड़ा गांव के समीप गिरा पेड़ यातायात बंद
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी में पागलनाला और त्रेहड़ा के बीच शुक्रवार सुबह 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे घाटी की 15 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सुबह करीब 08:00 बजे की इस घटना से सैंज-लारजी सड़क भी अवरुद्ध हो गई। इसके चलते सब्जी और फलों से भरे वाहन भी समय पर सब्जी मंडियों में नहीं पहुंच पाए। सड़क एक घंटा आवाजाही के लिए बंद रही। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पेड़ काटकर सड़क को बहाल कर दिया गया लेकिन बिजली शाम तक बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सैंज घाटी में वीरवार रात बारिश हुई। इस कारण पागलनाला और त्रेहड़ा के बीच सुबह के समय एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसकी वजह से सैंज-लारजी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए करीब एक घंटा सुबह 08:00 से 09:00 बजे तक बंद रही। शुक्रवार को पूरा दिन घाटी की 15 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

33 केवी की लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से हजारों की आबादी को परेशान होना पड़ा। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। लाइन को बहाल करने में जुट गए, लेकिन पूरी लाइन में तार टूटने से बिजली बहाल करने में समय लग रहा है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र बिष्ठ ने कहा कि सैंज घाटी को जोड़ने वाली विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का काम जारी है। बोर्ड के कर्मी सुबह से लाइन बहाल करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed