{"_id":"5f283b8e8ebc3e9fbd7f74e7","slug":"transport-kullu-news-sml3405406105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर एचआरटीसी ने बढ़ाए दो और लोकल रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर एचआरटीसी ने बढ़ाए दो और लोकल रूट
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया गया। सोमवार को महिलाओं को निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी गई। डिपो ने दो और रूटों पर बसों का संचालन किया। रक्षाबंधन के दिन 64 रूटों पर बसों को भेजा गया। लेकिन, अधिकांश रूटों पर बसें सवारियां न मिलने के कारण खाली ही दौड़ती रहीं।
गौर रहे कि इस वर्ष कोरोना महामारी ने मेले और त्योहारों को ग्रहण लगा दिया है। जिला में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय मेले स्थगित हो चुके हैं। वहीं, राखी के त्योहार पर भी कोरोना संक्रमण का असर साफ देखने को मिल रहा है। त्योहार को लेकर महिलाओं में पूर्व की भांति उत्साह नहीं है। महामारी के कारण घरों से दूर रह रही बहन-बेटियां परिवार के बीच नहीं पहुंच पाईं। राकेश, राहुल, दिनेश, अमन, लोकेश ने कहा कि कोरोना के कारण लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में लोग बसों में सफर करने से कतरा रहे हैं। इसका असर रक्षाबंधन पर पड़ा है।
वहीं, बस अड्डा प्रभारी टेक चंद ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। इसके लिए कुल्लू डिपो के लोकल रूटों की संख्या को बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन 64 लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया गया। सोमवार से खणी और बठाहर रूट पर बस सेवा आरंभ की गई है।
विज्ञापन
उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि भले ही कमाऊ पूत कुल्लू डिपो कोरोना महामारी के कारण घाटे की मार झेल रहा है। इसके बावजूद भी लोगों की सुविधा के लिए बस रूटों में इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर रूटों पर बसों में अभी भी 20 से 30 प्रतिशत तक ही सवारियां मिल रही हैं। ऐसे में बसें खाली ही रूटों पर दौड़ रही हैं।