फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Transport Corporation buses ran on Keylong-Udaipur route

Kullu News: केलांग-उदयपुर मार्ग पर दौड़ीं परिवहन निगम की बसें

Fri, 03 Mar 2023 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation buses ran on Keylong-Udaipur route
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के मुख्य मार्ग केलांग-उदयुपर पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। घाटी के भीतर 53 दिन बाद बस शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को केलांग से उदयपुर के लिए बस सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण घाटी में 9 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद बसों की आवाजाही ठप हो गई थी। इसके साथ ही केलांग से मनाली और कुल्लू के लिए बस सेवा भी बंद हो गई थी। ऐसे में लोगों को टैक्सियों में ही सफर करना पड़ा। इसमें स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों के साथ आम लोगों और कर्मचारियों को भी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एचआरटीसी की केलांग डिपो के अधिकारियों ने पूजा अर्चना के बाद केलांग- उदयपुर सड़क पर बस सेवा का हरी झंडी दिखाई। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया शनिवार का एक बस सुबह 8:00 केलांग से उदयपुर के लिए रवाना होगी। जबकि यही बस उदयपुर से दोपहर बाद 3:00 बजे केलांग के लिए वापस चलेगी। वहीं, उदयपुर से केलांग के लिए एक बस सुबह 8:00 बजे जाएगी और दोपहर 3:00 बजे केलांग से उदयपुर वापस आएगी। अंचित शर्मा ने बताया कि दारचा और मनाली के लिए भी छह मार्च से बस शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया सोमवार सुबह केलांग से दारचा के लिए सुबह 8:00 बजे जागी और यही बस सुबह 9:00 बजे दारचा से केलांग आएगी। फिर दोपहर 3:00 बजे फिर एक और बस को दारचा के लिए भेजा जाएगा। केलांग से मनाली के लिए छह मार्च को सुबह एक बस 7:30 बजे उदयपुर से केलांग जाएगी और वहां से 10:15 बजे बस को मनाली भेजा जाएगा। मनाली से यह बस दोपहर बाद 2:00 बजे केलांग के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed