फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training given to Ekal Abhiyan workers

Kullu News: एकल अभियान के कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Training given to Ekal Abhiyan workers
एकल अ​भियान के निपुण्य वर्ग में प्राकृतिक खेती की जानकारी लेते प्रतिभागी कार्यकर्ता। -संवाद
नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के घौड़दौड़ में एकल अभियान के गतिविधि विभाग ने निपुण्य वर्ग का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 22 कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। कार्यकर्ताओं ने एकल विद्यालय संचालन, लोगों के आरोग्य विकास और ग्राम विकास योजना की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

एकल अभियान के प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को एकल विद्यालय में विद्यार्थियों की भागीदारी, आरोग्य विकास योजना के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को निरोग रहने के लिए प्रेरित करने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम विकास योजना के तहत प्राकृतिक खेती और इसके फायदों को भी जाना। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख महेंद्र सिंह ने कहा कि चार दिनों से चले इस निपुण्य वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें डुघीलग वार्ड के जिला परिषद सदस्य राज कुमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान काकू शर्मा, अजय गस्टा, अनिल शर्मा, मनोहर लाल, नीलम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed