{"_id":"662cefdda92547d53407d87a","slug":"training-given-on-dairy-farm-in-raila-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121569-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रैला में डेयरी फार्म का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रैला में डेयरी फार्म का दिया प्रशिक्षण
Sat, 27 Apr 2024 06:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। पंजाब नेशनल बैंक ने सैंज के रैला में डेयरी फार्म, वर्मी कंपोस्ट और वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें रैला पंचायत की 35 महिलाएं शामिल हुईं।
पीएनबी आरसेटी की ओर से संचालित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इसमें पीएनबी आरसेटी के निदेशक चंदन नारायण सिंह ने 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। चंदन नारायण सिंह ने कहा कि गांव स्तर पर प्रशिक्षण देने से ग्रामीणों में जागरूकता आएगी।
सुरेश बौद्ध और मदन शर्मा ने बताया है कि कोई व्यक्ति पशुपालन एवं मुर्गी पालन से संबंधित बैंक से लोन लेना चाहता है तो बैंक उसकी मदद करता है। उन्होंने वित्तीय साक्षरता पर बताया कि आजकल बहुत धोखाधड़ी हो रही है। इसे लेकर महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। लक्ष्मी नारायण महिला मंडल की महासचिव रितु देवी ने बताया कि प्रशिक्षण में उन्होंने डेयरी फार्म और वर्मी कंपोस्ट का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। संवाद