{"_id":"683b3b20a126c5cca300bff7","slug":"trainees-have-been-waiting-for-skill-development-allowance-for-nine-months-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148802-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नौ माह से कौशल विकास भत्ते के लिए तरसे प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नौ माह से कौशल विकास भत्ते के लिए तरसे प्रशिक्षु
Sat, 31 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 31 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
भत्ता समय पर जारी नहीं होने के कारण प्रशिक्षुओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
फीस जमा करवाने में आ रही दिक्कत, डीसी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के तहत युवाओं को भत्ता नहीं मिल रहा है। पिछले नौ माह से प्रशिक्षुओं को इस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भत्ता समय पर जारी न होने से प्रशिक्षुओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रशिक्षुओं को अपनी फीस जमा करवाने में समस्याएं पेश आ रही हैं। ऐसे में एल्पस लर्निंग एंड प्रैक्टिस स्कूल के प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें प्रशिक्षुओं ने सरकार से कौशल भत्ता जारी करने की मांग की है।
एल्पस लर्निंग एंड प्रैक्टिस स्कूल के प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने कहा कि जिला कुल्लू समेत प्रदेश में हजारों की संख्या में युवा कौशल विकास भत्ता के तहत अपना कौशल निखार रहे हैं। स्वरोजगार की राह अपना रहे हैं, लेकिन पिछले नौ माह से भत्ता युवा प्रशिक्षुओं को जारी नहीं हुआ है। ऐसे में प्रशिक्षु परेशान हैं। आर्थिक मजबूरी के कारण कई प्रशिक्षु कोर्स छोड़ने पर विवश हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से कौशल भत्ता जारी करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
--
कौशल विकास भत्ता के तहत कोर्स करने के लिए परिजनों को मनाया था। अब भत्ता न मिलने पर परिजनों से ही फीस मांगनी पड़ रही है। परिजन पूछ रहे कि अब भत्ता क्यों नहीं मिल रहा है। - राहुल, टकोली
--
कौशल विकास योजना के तहत वही युवा कोर्स कर रहे हैं, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है। ऐसे में गरीब और सामान्य वर्ग का युवा अब बिना भत्ता मिले कैसे कोर्स फीस दे पाएगा। -रोहित, गड़सा
--
इस उम्मीद से कोर्स कर रही थी कि पढ़ाई की फीस कौशल विकास भत्ता से जारी होगी और आर्थिक समस्या दिक्कत नहीं बनेगी, लेकिन पढ़ाई के लिए कमरे के किराये के साथ फीस का बोझ भी बढ़ा है। - आंचल, मनाली
--
लंबे समय से कौशल भत्ता न मिलना परेशानी बढ़ा रहा है। फीस जमा करने में आर्थिक परेशानी रोड़ा बन रही है। कई युवा भत्ता न मिलने के कारण फीस जमा नहीं करवा पा रहे और पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। -सानिया शर्मा, डोभी