{"_id":"67d704ababb06ad65c03e806","slug":"traffic-signal-lights-in-bhuntar-will-ensure-rules-are-followed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-143307-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट करवाएगी नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट करवाएगी नियमों का पालन
Sun, 16 Mar 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
सैनिक चौक पर लाइट स्थापित, विधायक ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट यातायात नियमों का पालन करवाएगी। शहर में प्रवेश से पहले सैनिक चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से वाहन चलाने होंगे।
इसके लिए कुल्लू पुलिस ने सैनिक चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट स्थापित की है। इस लाइट का सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने उद्घाटन किया। सैनिक चौक पर कुल्लू से भुंतर, मणिकर्ण से भुंतर, मंडी से भुंतर और भुंतर बाजार के लिए सड़कें आपस में मिलती हैं। इस कारण इस स्थान पर हादसा होने का खतरा रहता था। ट्रैफिक लाइट स्थापित होने से हादसों का खतरा कम होगा। शहर में प्रवेश से पहले वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश लगेगा, जिससे राहगीरों और खरीदारों को आवाजाही में वाहन चालकों के साथ राहत मिलेगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, नगर पंचायत भुंतर की प्रधान रविंद्रा डोगरा, सचिव हर्षित शर्मा, उपप्रधान अजय किशोर, पार्षद पवन कुमार, दिनेश शर्मा और उर्मिला उपस्थित रहे। संवाद