फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic plan changed in the city, now vehicles will run in both directions on Mall Road.

Kullu News: शहर में बदला ट्रैफिक प्लान, अब मालरोड से दोतरफा दौड़ेंगे वाहन

Mon, 03 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 03 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic plan changed in the city, now vehicles will run in both directions on Mall Road.
कुल्लू में सोमवार से रूट पर पुलिस ने यातायात शरू कर दिया है।-संवाद
कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर बदला गया था ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन

अस्पताल सड़क पहले की तरह वन-वे रहेगी, जाम लगने से मिलेगा छुटकारा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय का ट्रैफिक प्लान 35 दिनों के बाद बदल गया है। अब जिले की मुख्य सड़क पर कुल्लू-भुंतर के लिए मालरोड से वाहनों की दोतरफा आवाजाही होगी।
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से लेकर दिवाली तक ट्रैफिक प्लान में फेरबदल किया गया था जिसे अब बदल दिया गया है। ढालपुर चौक से भुंतर की ओर जाने और भुंतर से कुल्लू की ओर आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन 35 दिनों के बाद मालरोड से होकर गुजरेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल से होकर जाने वाली सड़क पर पहले की तरह वाहनों की आवाजाही वन-वे रहेगी। इससे शहर में जाम की स्थिति नहीं रहेगी। राहगीरों को भी आवाजाही में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से दिवाली तक मालरोड के दोनों किनारों पर दुकानें सजाई गई थीं। ऐसे में ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक करीब 300 मीटर में वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। वाहनों को अस्पताल सड़क से होकर भेजा जा रहा था जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अब ट्रैफिक प्लान को पहले की भांति किए जाने से जाम की स्थिति से निजात मिलने की उम्मीद है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि 35 दिनाें के बाद ट्रैफिक प्लान में फेरबदल किया गया है। अब वाहन मालरोड से होकर गुजरेंगे। अस्पताल सड़क दोबारा आवाजाही के लिए वन-वे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाहरी राज्यों के लिए भी ढालपुर से होकर जाएंगी बसें
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा और दिवाली को देखते हुए लोकल रूटों की बसों के संचालन के लिए ढालपुर में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया था। इस अड्डा से भुंतर, बजौरा और बंजार के लिए बसें संचालित की जा रही थीं। इसी प्रकार शिमला, मंडी, बिलासपुर, और बाहरी राज्यों दिल्ली, चंडीगड़, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के लिए बसें अंतर राज्यीय बस अड्डा से वाया मनाली-कीरतपुर हाईवे होकर वामतट से चलाई जा रही थीं लेकिन अब ये बसें भी ढालपुर से होकर गुजरेंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed