फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic has been restored, but difficulties persist.A ten-minute journey is taking half an hour.

Kullu News: यातायात बहाल फिर भी मुश्किलें बरकरार आधे घंटे में तय हो रहा दस मिनट का सफर

Mon, 10 Nov 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic has been restored, but difficulties persist.A ten-minute journey is taking half an hour.
मनाली के अलेऊ में लगा वाहनों का जाम।-संवाद
मनाली से अलेउ, भूतनाथ मंदिर से थाना तक जाम, सुबह और शाम के समय लग रहीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

तंग और कच्ची सड़क बढ़ा रही लोगों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जिला में अगस्त महीने में आई आपदा के बाद यातायात बहाल हो गया है, लेकिन मुश्किलें अभी कम नहीं हुई। तंग और कच्ची सड़क पर जाम की समस्या बनी हुई है। आधा घंटे के सफर को एक, तो 10 मिनट के सफर को आधा घंटा लग रहा है। पर्यटन नगरी मनाली से अलेउ और भूतनाथ मंदिर से पुलिस थाना तक रोजाना वाहनों की लंबी लाइन लग रही हैं।
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बहाल हो गया है, लेकिन जगह-जगह कच्ची सड़क पर जाम लग रहा है। यही हाल वामतट सड़क का भी है। मनाली से अलेउ तक के दायरे में वाहनों को बारी-बारी छोड़ा जा रहा है। इससे अलेउ और फोरलेन पुल के पास वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। यही हाल भूतनाथ मंदिर से मनाली पुलिस थाना तक की सड़क का है। फोरलेन बाईपास बंद होने के कारण सभी वाहन इस सड़क से जा रहे हैं, जिससे वहां जाम की समस्या विकराल हो रही है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी अजय अबरोल ने बताया कि वामतट सड़क पर अलेउ में बिजली कार्यालय के समीप सड़क धंसने यातायात बंद हुआ था। इस सड़क को एकतरफा खोला गया, लेकिन उसके बाद काम धीमी गति से चल रहा है। दो महीने बीतने के बाद भी यह सड़क डबललेन नहीं की गई। इससे जाम जाम की समस्या बढ़ गई है। मनीष ठाकुर, रोहित शर्मा, देवेंद्र कुमार का कहना है कि फोरलेन बाईपास का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे वाहन पुराने हाइवे से जा रहे हैं। इससे भूतनाथ मंदिर से मनाली थाना तक जाम लग रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सड़क की स्थिति को देखते हुए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। यदि कोई सड़क किनारे वाहन पार्क करता है तो चालान किया जा रहा है। तंग जगह से वाहनों को बारी-बारी छोड़ा जा रहा है। इससे एक तरफ वाहनों की लाइन लगना स्वभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed