फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic changed to cut trees, jam occurred

Kullu News: पेड़ काटने के लिए बदला ट्रैफिक, लगा जाम

Wed, 18 Oct 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Traffic changed to cut trees, jam occurred
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में दोपहर के समय सैकड़ों वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आए। गांधीनगर से लेकर अखाड़ा बाजार तक दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे आम लोगों को परेशान होना पड़ा। बताया जा रहा है कि ढालपुर के कलाकेंद्र के पास एक पेड़ के काटने से जाम लगा। इस दौरान यातायात में फेरबदल किया गया, लेकिन यह फेरबदल वाहन चालकों और राहगीरों के लिए आफत बन गया।
विज्ञापन

गांधीनगर से अखाड़ा बाजार तक जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक जिले की मुख्य सड़क कुल्लू-भुंतर पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया तथा वाहनों को क्षेत्रीय अस्पताल सड़क से भेजा गया। वहीं कुछ छोटे वाहनों को महाविद्यालय चौक से सर्कुलर सड़क से भुट्टी चौक की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भी यही ट्रैफिक प्लान रहने वाला है। करीब दो घंंटे जाम लगने से बसों, टैक्सी और ऑटो में सफर करने वाली सवारियों को एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से पहले ही ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई है। यात्री सोनम, मोहित, आशीष, अंशिका, रिया, सुमित और पल्लवी ने कहा कि जाम लगने के कारण उन्हें बस को छोड़कर जल शक्ति विभाग के कार्यालय से लेकर ढालपुर तक पैदल जाना पड़ा। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि पेड़ काटने की वजह से यातायात को वाया अस्पताल रोड किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed