{"_id":"63af203a8347cf33305b6826","slug":"tourists-will-be-able-to-celebrate-new-year-in-fresh-snow-kullu-news-sml4324563200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ताजा बर्फ में नए साल का जश्न मना सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ताजा बर्फ में नए साल का जश्न मना सकेंगे सैलानी
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल की वादियां ताजा बर्फबारी से लकदक हो गई हैं। यह लगातार पांचवां
साल है, जब पर्यटक नए साल का जश्न बर्फ की वादियों में मनाएंगे। हालांकि मनाली में मात्र बर्फ के फाहे गिरे हैं, जबकि सोलंगनाला, धुंधी, कोठी, गुलाबा, जलोड़ी दर्रा, सोझा, अटल टनल रोहतांग के साउथ और नोर्थ पोर्टल के साथ लाहौल के सिस्सू और कोकसर में ताजा बर्फबारी हुई है।
सैलानी अगले एक सप्ताह तक इन पर्यटन स्थलों में बर्फ के दीदार कर सकेंगे। इस वर्ष नए साल पर कुल्लू के पर्यटन स्थल मनाली, पार्वती घाटी के कसोल, जरी, मणिकर्ण, तोष कालगा, कटागला, तीर्थन के साथ जिभी के होटल और होमस्टे सैलानियों की भीड़ से पैक हो गए हैं। कुल्लू-मनाली में इस साल नए साल में करीब एक लाख पर्यटकों के आने की संभावना है। क्योंकि इस बार क्रिसमस पर मनाली मेें ही 60,000 के साथ मणिकर्ण, जिभी और तीर्थन में 15,000 सैलानी पहुंचे थे।
इसी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा और यातायात को सुचारु रखने के पुख्ता इंतजात कर रखे हैं। मनाली को आठ सेक्टरों में बांटा और 100 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सैलानियों के जश्न के लिए डीजे के साथ कई बड़े होटलों में लाइव म्यूजिक होगा। बोर्न फायर के साथ सैलानियों के लिए कपल डांस, लेमन डांस सहित कई तरकी स्पर्धाएं भी होंगी।
विज्ञापन
नववर्ष से पहले हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों की भी बांछें खिल उठी हैं। मनाली के पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, निहाल ठाकुर, ललित कुमार और मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी से नए साल का जश्न डबल हो गया है। इसे सैलानियों की मुराद के साथ कारोबारी की उम्मीद पूरी हो गई है।
कहा कि नए साल के पहले से होटल पैक हो गए हैं। शुक्रवार तक होटल और होमस्टे 90 प्रतिशत पैक हो गए हैं। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि नए साल के लिए सुरक्षा और यातायात के लिए मनाली में 100 अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की है।