{"_id":"68b1e31a7cde1009fb099830","slug":"tourists-trapped-in-the-valley-were-rescued-and-250-small-vehicles-were-sent-to-manali-kullu-news-c-89-1-klu1002-155758-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घाटी में फंसे सैलानी निकाले, मनाली भेजे 250 छोटे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घाटी में फंसे सैलानी निकाले, मनाली भेजे 250 छोटे वाहन
Fri, 29 Aug 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
लाहौल से अभी तक भेजे 500 पर्यटक, घाटी में सामान्य होने लगे हालात
उपायुक्त लेह के डीसी से समन्वय कर की डीजल और पेट्रोल की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में बीते दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फंसे पर्यटकों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया है।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि अब घाटी में कोई भी पर्यटक नहीं है। शुक्रवार को लगभग 250 छोटे वाहनों को रोहतांग दर्रा होते हुए मनाली रवाना किया गया। अब तक करीब 500 पर्यटकों को मनाली पहुंचाया जा चुका है। डीसी भड़ाना और डीएसपी रश्मि शर्मा ने शुक्रवार को सिस्सू, कोकसर, अटल टनल और रोहतांग पहुंच कर खुद ग्राउंड जीरो से हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घाटी में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। शनिवार देर शाम तक बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिए जाएंगे।
भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने से घाटी में फंसे तीन सौ से अधिक बड़े वाहन सिस्सू, स्टिंगरी और तांदी पुल के पास खड़े हैं। इनकी वजह से लाहौल में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत देखी जा रही है। इस संकट के समाधान के लिए डीसी किरण भड़ाना ने लेह के उपायुक्त से समन्वय कर 10,000 लीटर डीजल और 10,000 लीटर पेट्रोल की व्यवस्था करवाई है। यह ईंधन जल्द ही घाटी में पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्रोतों से भी ईंधन की व्यवस्था की जा रही है।
डीसी ने अपील की है कि स्थानीय लोग संयम बरतें और पहले फंसे हुए लोगों और वाहनों को राहत देने में प्रशासन का सहयोग करें। स्थानीय युवक और महिला मंडलों की मदद से फंसे ट्रक चालकों को लगातार भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक अनुराधा राणा ने भी आपदा की इस घड़ी में प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उपायुक्त ने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक रहा है।
--