फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists reaching Shinkula to enjoy the snow

Kullu News: बर्फ में मस्ती करने शिंकुला पहुंच रहे पर्यटक

Thu, 15 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tourists reaching Shinkula to enjoy the snow
मनाली-लेह मार्ग पर ​शिकुंला दर्रा पर पर्यटको को लेकर पहुंचे पर्यटक वाहनों की लगी कतारें।-संवाद
फोर बाई फोर वाहनों की लग रही लंबी लाइनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। समुद्रतल से 16,580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला दर्रा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। बर्फ देखने की हसरत लिए पर्यटक हर रोज भारी संख्या में शिंकुला पहुंच रहे हैं। शिंकुला सड़क पर फोर बाई फोर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इससे शिंकुला में जाम की स्थिति भी बन रही है।
शिंकुला में माइनस 20 डिग्री तापमान और बर्फीले नजारे का पर्यटक आनंद उठा रहे हैं। बर्फ देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। शिंकुला दर्रा के समीप तक पर्यटक जाने से पर्यटन कारोबारियों का कारोबार भी अच्छा चल रहा है। पर्यटकों के लिए लाहौल की यात्रा खास बन रही है। हालांकि अभी मनाली में बर्फ नहीं है लेकिन अटल टनल के उस पार पहुंचकर पर्यटक बर्फ का दीदार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को काफी संख्या में पर्यटक शिंकुला पहुंचे। बर्फ देखकर पर्यटक गदगद हुए और यहां की ठंडी वादियां पर्यटकों को खूब भा गईं। भारी संख्या में पर्यटक ठंडे मौसम में भी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वाहन चालक अक्षित, आर्यन, अभी ठाकुर, देवेश ने कहा कि शिंकुला में पर्यटकों को अच्छी बर्फ मिल रही है। हर रोज काफी संख्या शिंकुला जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
धीरे-धीरे फीका पड़ने लगा पर्यटन कारोबार
मनाली। नववर्ष और क्रिसमस में पर्यटकों की भीड़ जुटने के बाद जनवरी महीने में अच्छा सीजन चला। वीकेंड में अच्छी भीड़ जुटने से 1000 से 1200 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 2000 के करीब था। बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed