{"_id":"65bfd267b5a33a31350a114e","slug":"tourists-reached-solanganala-in-four-by-four-vehicles-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116183-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचे पर्यटक
Sun, 04 Feb 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब अठखेलियां कीं। रविवार को फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक सोलंगनाला तक पहुंचे। पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फबारी के बीच खेलों का लुत्फ लिया। मनाली में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है।
सड़कों पर बर्फ जमने के कारण वाहन फिसलने लगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी। हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली, वामतट मार्ग पर वाहन नहीं चल सके। सुबह के समय पर्यटकों को सोलंगनाला तक जाने दिया गया, लेकिन बर्फबारी तेज होने के बाद सभी वाहन नेहरुकुंड में ही रोके गए।
उधर, बसें बंद होने के कारण पर्यटकों को कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने होटलों तक पहुंचना पड़ा। बसों की आवाजाही पतलीकूहल तक ही रही। इससे आगे पर्यटक छोटे वाहनों में मनाली तक पहुंचे। वहां से होटल तक पैदल ही पहुंचना जाना पड़ा। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि बर्फबारी में दिक्कतें होना स्वभाविक है। प्रशासन पर्यटकों की हरसंभव सहायता करने का प्रयास कर रहा है। संवाद