फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists reached Manali, businessmen flourished

Kullu News: पर्यटक पहुंचे मनाली, खिले कारोबारी

Sun, 28 Apr 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tourists reached Manali, businessmen flourished
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन के वीकेंड में मनाली में सैलानियों की भीड़ जुटी। पिछले तीन दिन में 3000 से अधिक पर्यटक वाहन बाहरी राज्यों के मनाली पहुंचे। इसके अलावा लगभग 100 वोल्वो बसों और लगभग 50 टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया।
विज्ञापन

तीन दिन में लगभग 30,000 पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है। मनाली से लाहौल के सिस्सू तक पर्यटकों का मेला लगा रहा। अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोलंगनाला में एक ओर जहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर लाहौल घाटी के कोकसर में शीतकालीन खेलें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

सिस्सू में भी पर्यटक बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से मनाली से लाहौल के सिस्सू तक पर्यटक पहुंच रहे हैं। मनाली में वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक है। दोपहर में पर्यटकों ने खराब मौसम के बीच सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ट में सैर सपाटे का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो गया। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार, शनिवार को दो दिन में 2500 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। रविवार को भी 1200 के लगभग वाहन आए। पर्यटन कारोबारी राज कुमार, गगन अवस्थी, सुशील शर्मा ने बताया कि वीकेंड अच्छा चल रहा है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed