फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists reached Koksar and Sisu after snowfall

Kullu News: बर्फबारी के बाद कोकसर, सिस्सू पहुंचे सैलानी

Mon, 13 Nov 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tourists reached Koksar and Sisu after snowfall
रोहतांग (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर और सिस्सू में बर्फ पड़ने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। बर्फ से चमकी वादियों के कारण करीब चार महीने बाद कोकसर में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

सूने पड़े कोकसर और सिस्सू बाजार में चहल-पहल धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। यहां फूड स्टॉल और ढाबा संचालकों के चेहरे खिल गए हैं। जुलाई में आई आपदा के बाद कोकसर, सिस्सू और अटल टनल के नाेर्थ पोर्टल के कई कारोबारियों का कारोबार बंद हो गया था।
विज्ञापन

अब दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद से ढाबा और फूड स्टाॅल फिर से खुलने लगे हैं। उधर, साहसिक गतिविधियों में एटीवी राइडिंग, स्कीइंग का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोकसर सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया है और सैलानी बर्फ में खूब मस्ती करते देखे जा सकते हैं। बर्फ गिरने के बाद से अब आने वाले दिनों क्रिसमस और नववर्ष में कारोबार बढ़ने की पूरी संभावना है।

कुछेक सैलानियों ने बर्फ देखने के लिए रोहतांग दर्रा का भी रुख किया है। साहसिक पर्यटन के कारोबारी चंदू नेगी और कुशाल ठाकुर ने बताया कि चार महीने के लंबे समय के बाद बर्फबारी होने से कोकसर में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी क्रिसमस और नववर्ष पर घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed