फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists increased three times in a week due to snowfall

Kullu News: बर्फ के फाहों से एक सप्ताह में बढ़ गए तीन गुना सैलानी

Mon, 30 Dec 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 30 Dec 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Tourists increased three times in a week due to snowfall
तीन माह बाद पटरी पर आया कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारेाबार
विज्ञापन



सोझा, तीर्थन, मणिकर्ण के साथ मनाली के होटल-होमस्टे हुए पैक

रोशन ठाकुर

कुल्लू। पिछले सप्ताह दो बार हुई ताजा बर्फबारी से कुल्लू घाटी के पर्यटन कारोबार में 60 फीसदी की वृद्धि हुई है। बंजार के सोझा से मनाली तक पर्यटन स्थलों में नए साल के लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटन स्थलों में बिछी बर्फ की सफेद चांदी ने पर्यटन के तीन माह से सूखे को भी दूर किया है।



बर्फ देखने के बहाने सैलानी नए साल के जश्न को कुल्लू-मनाली में मनाना चाहते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक जिले के पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताह जिले में रोज 2000 से 2500 पर्यटक वाहन आ रहे थे। इसमें मनाली में 1500, मणिकर्ण में 700 और बंजार घाटी में 300 पर्यटक वाहनों की एंट्री हो रही थी। जो 22 दिसंबर से पहले जिला में यह आंकड़ा 1500 तक था, जबकि नए साल का जश्न करीब आने से अब पर्यटक वाहनों की संख्या 3500 से 3700 पहुंच गई है। मनाली में अब रोज 2200 पर्यटक वाहन आ रहे है। इसके अलावा 100 के करीब वोल्वों बसाें में पर्यटक बर्फ के दीदार को पहुंच रहे है। एक सप्ताह के बाद जिला में पर्यटकों की संख्या तीन गुना बढ़ी है। बर्फ की चांदी के पर्यटन कारोबार में मिल गति से कारोबारियों के चेहरे में खुशी की लहर है और कई होटल, रिजॉर्ट व होमस्टे संचालकों ने छुट्टी पर भेजे अपने स्टाफ को वापस बुला दिया है।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबारी एवं सोझा टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि क्रिसमस से पहले हुई बर्फ से लेकर पर्यटन कारोबार में काफी उछाल आया है। कई पर्यटकों के ग्रुप घूमने के लिए सोझा व जिभी पहुंच रहे हैं। वहीं, विदेशियों की पहली पसंद पार्वती घाटी के कसोल, मणिकर्ण, बरशैणी, कालगा, पुलगा व जरी में होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी है। उन्होंने कहा के नए साल के जश्न के लिए होटल संचालकों द्वारा अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की है। इसमें डीजे के साथ लाइव म्यूजिकल सिस्टम की सुविधा रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed