{"_id":"61cc9dfba6e5085bb979cdb4","slug":"tourists-in-rohtang-kullu-news-sml395078118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों ने निहारीं लाहौल की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
मनाली के सोलंगनाला की वादियों में घुड़सवारी का लुत्फ उठाते सैलानी।---संवाद।
- फोटो : Kullu
Link Copied
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के साउथ और नार्थ पोर्टल में जमी बर्फ के कारण अभी फिसलन का खतरा कम नहीं हुआ है। बुधवार को भी मौसम साफ होने की स्थिति में प्रशासन ने सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा और लाहौल के लिए अटल टनल होकर केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
इसमें फोर बाई फोर टैक्सियों को जाने दिया गया। जिसके चलते बुधवार को कई सैलानियों ने अटल टनल रोहतांग के साथ लाहौल की बर्फीली वादियां को नजदीक से निहारने का मौका मिला। आम वाहनों को चौथे दिन भी टनल की ओर जाने नहीं दिया गया। अटल टनल के दक्षिण छोर धुंधी के आसपास कई जगहों पर ब्लैक आइसिंग के चलते वाहन चालकों को दिन के समय ही यात्रा करने को कहा है। वहीं कई सैलानी टनल नहीं जा सके और उन्हें सोलंगनाला, फातरू, हामटा व कोठी का सैर सपाटा किया। वहीं, बंजार घाटी पहुंचे पर्यटकों ने सोझा और जलोड़ी दर्रा की सैर की। उधर,डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह दस बजे के बाद सैलानियों को लेकर केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही सोलंगनाला से आगे अटल टनल होकर लाहौल की वादियों को निहारने के लिए भेजे गया। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के बाद न्यू ईयर के लिए भी मनाली में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि मनाली में नए साल में ट्रैफिक से निपटने के लिए 60 अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।