फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists got excited after seeing snow falling

Kullu News: बर्फ के फाहों गिरते देख झूम उठे सैलानी

Sun, 07 Apr 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Tourists got excited after seeing snow falling
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों ने की जमकर मस्ती
विज्ञापन

....
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल स्पीति में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर जैसे ही हिमपात शुरू हुआ, सैलानियों का रोमांच दोगुना हो गया। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में बर्फ के फाहे गिरने से सैलानी रोमांचित हुए। सैलानियों ने बर्फ के गिरते फाहों के बीच खूब मस्ती की। फाहे गिरते देखकर सैलानी खुशी से झूम उठे। साथ ही सैलानियों ने यहां पर साहसिक गतिविधियों का भी भरपूर आनंद लिया।
वीकेंड पर मनाली और अन्य पर्यटन स्थलों पर काफी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए थे। मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार दिखे। सुबह ही मनाली से पर्यटक अटल टनल रोहतांग की तरफ निकले। पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग को निहारने के बाद लाहौल की ठंडी फिजाओं में समय बिताया।
विज्ञापन

लाहौल के स्नो प्वाइंटों में सैलानियों की हर दिन काफी भीड़ उमड़ रही है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों की भीड़ देखकर स्थानीय पर्यटन कारोबारी भी खुश है। कुल्लू के पर्यटन कारोबारी शेर सिंह नेगी ने कहा कि वीकेंड पर पार्वती घाटी के होटलों में बुकिंग 80 फीसदी तक पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed